7 injured in Nigeria stampede

Nigeria Stampede In chruch: नाइजीरिया की चर्च में भगदड़ मतने से बच्चे समेत 31 की मौत

Nigeria Stampede In chruch: दक्षिण पूर्वी नाइजीरियाई (Nigeria) शहर पोर्ट हरकोर्ट के एक चर्च में शनिवार को भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोग मारे (31 killed in Nigeria stampede) गए और सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी है। चर्च में शनिवार सुबह उपहार लेने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे। एक बंद गेट से भीतर जाने के प्रयास में भगदड़ मच गई। यह घटना स्थानीय पोलो क्लब में हुई। नाइजीरिया (Nigeria) के सिविल डिफेंस कोर के लिए क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी आयोडेले ने बताया कि किंग्स असेंबली चर्च में उपहार वितरण के दौरान अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।


एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल ने बताया

नाइजीरिया (Nigeria) के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के अनुसार, यह बड़ी घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। अयोडेल ने कहा, ‘उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। हताहतों में ज्यादातर बच्चे थे।’
सीएनएन ने राज्य पुलिस के प्रवक्ता ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे कोको के हवाले से बताया गया कि भगदड़ के समय यह उपहार बांटने का अभियान शुरू भी नहीं हुआ था। इरिंगे-कोको ने कहा कि भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, इस तथ्य के बावजूद कि गेट बंद था, जिसके परिणामस्वरूप यह दुखद दुर्घटना हुई। उन्होंने आगे कहा, ’31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1