NH 24 पर किसानों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच किया था। यह यात्रा नोएडा से शनिवार को सुबह आठ बजे से दिल्ली की ओर रवाना हुई थी। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सोम के मुताबिक किसानों की अधिकार पदयात्रा की शुरुआत 11 सितंबर को सहारनपुर से हुई थी।

NH 24 पर चल रहे धरना प्रदर्शन को किसानों ने खत्म कर दिया है । कृषि मंत्रालय के अधिकरियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म किया है। 11 किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने गया था। सरकार ने किसानों की 5 मांगों को मान लिया है। सरकार के मुताबिक अब किसान बीमा योजना का लाभ सभी किसानों को दिया जाएगा। प्रदूषित नदियों की सफ़ाई के लिए विशेष टास्क फ़ोर्स बनाई जाएगी। 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। किसानों पर धरना प्रदर्शन के कारण लगे मुकदमों को जल्द ख़त्म कराया जाएगा।

इसके अलावा किसानों को गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिलवाने का आश्वासन दिया गया है। किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा। सुबह से दिल्ली बार्डर पर किसानों ने NH24 बंद कर दिया था। प्रशासन ने उन्हें दिल्ली आने से रोक दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1