मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबलपुर में विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंदिर के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री भी मौजूद रहे। 150 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। 220 बेड वाले अस्पताल के लोकार्पण के साथ ही सीआईआई के सहयोग से स्थापित किए जाने वाले मॉडल कॅरियर सेंटर का शुभारंभ कर अन्य विकास कार्यों की अधारशिला भी रखेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ हैं। वह भी सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जबलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि युवाओं में एक तड़प है। वे स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रहे हैं। प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और जब ऐसा होगा तो यहां रोजगार बढ़ेगा। सरकार ने बीते साढ़े छ:मास में बेहतर कार्य किया है।
सरकार ने किसानों के लिए काम किया है। जिस तरह की राजनीति मौजूदा दौर में हो रही है वह हमारे लिए परेशानी की बात है।
उन्होंने अपील की कि भारी वर्षा से हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार से मदद मांगी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रदेश के साथ जबलपुर के विकास का नया इतिहास बनाएंगे। जबलपुर को इसी तरह की सौगातों से हम विकसित कर आगे बढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जबलपुर में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।