बिहार का रण: NDA में सीट बंटवारे पर सहमति! ये होगा फॉर्मूला

बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha 2020) को लेकर एनडीए (National Democratic Allience) में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। NDA का कौन सा घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर बने सस्पेंस और बीजेपी (BJP) के बड़े नेताओं के दौरे से पहले सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 110, 100 और 33 के फार्मूले पर बात आगे बढ़ी, यानि जनता दल युनाइटेड (JDU) 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। वहीं BJP 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 33 सीटें देने पर विस्तार से बातचीत हुई।

तीनों दलों के नेताओं की बैठक के बाद होगा फॉर्मुले का खुलासा और इसके बाद ही NDA की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सीट बंटवारे पर बनी सहमति का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

2020 के चुनाव में जदयू (JDU) एक बार फिर NDA के साथ है। बिहार की सत्ता में 15 साल से काबिज जनता दल युनाइटेड (JDU), बिहार में एनडीए के बड़े भाई की भूमिका में है। लंबे समय तक लगातार CM रहे नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 2015 में JDU ने महागठबंधन बनाकर RJD और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा था तो स्थितियां एनडीए (NDA) से भिन्न थीं। बिहार में राजनीतिक और सामाजिक समीकरण बदलते रहते हैं। 2015 में JDU 100, RJD 100, कांग्रेस 40 और NCP 3 का फॉर्मूला महागठबंधन ने तय हुआ था। लेकिन तारिक अनवर के खुद को महागठबंधन से अलग करने के बाद बनी स्थिति में तीनों दलों के पास एक-एक सीट और चली गई थी। तब JDU ने 101 सीट पर प्रत्याशी दिए और 71 सीटों पर जीत दर्ज की।

2005 और 2010 के चुनावों की तरह, 2020 में JDU, BJP के साथ है और 2020 में रामबिलास पासवान की एलजेपी (LJP) भी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान से ही सम्मानजनक सीटों पर जोर दे रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1