Bihar Election 2020 NDA Seat Sharing

बिहार का रण: एनडीए में सीटों के एलान के पहले ही JDU बांट रहा सिंबल

बिहार चुनाव को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में Seat Sharing फाइनल हो चुका है। जनता दल यूनाइटेड द्वारा अपनी लिस्‍ट भारतीय जनता पार्टी को सौंप दी गई है। इसके बाद रविवार रात में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बीजेपी ने 65 से 70 सीटों पर अंतिम फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने 7 बुजुर्ग विधायकों की छुट्टी कर दी है। कई दिग्गजों के टिकट भी कट गए हैं। NDA में सीटों के बंटवारा की आधिकारिक घोषणा आज होने की उम्‍मीद है। इसके पहले सोमवार को JDU अपने प्रत्‍याशियों को सिंबल देना शुरू कर चुका है। BJP भी सोमवार को पहले चरण के अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने वाली है।

एनडीए में हो चुका सीट बंटवारे का फैसला
मिली जानकारी के अनुसार बिहार BJP प्रभारी Bhupendra Yadav व बिहार BJP चुनाव प्रभारी Devendra Fadnavis के साथ JDU के दिग्गजों की लगातार बैठको के बाद सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला ले लिया गया है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अलग चुनाव लड़ने के फैसले के बाद NDA में फंसा उसका पेंच भी निेकल गया है। सूत्र बताते हैं कि JDU के 122 और BJP के 121 सीटों पर लड़ने पर सहमति बनी है। NDA में शामिल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा को JDU आने खाते से सीटें देगा।


जेडीयू ने फाइनल किए प्रत्‍याशी, देने लगा सिंबल

इस बीच बड़ी खबर यह है कि JDU ने अपनी सूची के प्रत्‍यशशियों को सिंबल देने शुरू कर दिए हैं। वशिष्‍ठ सिंह को करहगर, राजीव लोचन को मोकामा, सुदर्शन को बरबीघा, प्रभुनाथ राम केा अगियांव, दामोदार राउत को झाझा तथा कुसुमलता कुशवाहा को जगदीशपुर से सिंबल दिए गए हैं।

जेडीयू की लिस्‍ट में शामिल कई और नाम की भी चर्चा है। संतोष निराला राजपुर से , जयंतराज अमरपुर से, विनोद यादव शेरघाटी से तथा अशोक सिंह रफीगंज से जेडीयू प्रत्‍याशी होंगे। पटना के मसौढ़ी से नूतन पासवान तो कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेगे।


बीजेपी के करीब 70 प्रत्याशियों के नाम तय

रविवार को JDU ने सीटों की अपनी सूची BJP को सौंप दी। इसके बाद दिल्‍ली में BJP ने अपना फैसला लेने के लिए BJP कोर कमेटी तथा इसके बाद BJP केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठकें हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में PM Narwendra Modi, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष केंद्रीय मंत्री Amit Shah, राजनाथ सिंह , थावर चंद्र गहलोत, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन शामिल हुए। चुनाव कमेटी की बैठक में रविवार को 65 से 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई। अब पार्टी सोमवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि कई बुजुर्ग विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1