दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में आतंकवादियों ने एक बार फिर पुलिस और CRPF के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में CRPF के पांच जवानों के घायल होने की सूचना है। हमला करने के बाद आतंकवादी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। वहीं घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने यह हमला पंपोर के कंडीजाल पुल के पास पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर किया। पुल के नजदीक छिपे आतंकवादियों ने अचानक से नाका पार्टी पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी संभलते आतंकी गोलियां बरसाते हुए वहां से भाग निकले। इस हमले में CRPF के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साथियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए अन्य सुरक्षाबलों को सूचित किया।
सुरक्षाबलों ने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस और सेना की 50 आरआर बटालियन के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।