नवरात्रि के चौथे दिन होगी कूष्मांडा देवी की पूजा,अर्चना

मां दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मंद मुस्कान द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है। अत: यही सृष्टि की आदि स्वरूपा और आदि शक्ति हैं। इनका निवास सूर्यलोक में है। इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं।

ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। संस्कृत भाषा में कूष्माण्ड कुम्हडे़ को कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। मां कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक विनष्ट हो जाते हैं। मां कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। नवरात्र पूजन की चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन अनाहत चक्र में स्थित होता है।

मां कूष्मांडा पूजा मंत्र-
करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्दु चापदः।

लॉकडाउन में ऐसे हो रही पूजा
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन आज यानी शनिवार को है। नवरात्र के चतुर्थी तिथि को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा होती है। माता कूष्मांडा भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त कर आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं। चैत नवरात्र पर बंद मंदिरों के अंदर मां की उपासना हो रही है। कुछ भक्त आने घरों में कलश स्थापित कर मां की अराधना कर रहे हैं। शहर के शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर सहित प्रत्येक मुहल्ले के देवी मंदिरों में घट स्थापित की गई है। लेकिल लॉकडाउन के कारण भक्तों को प्रवेश बंद रखा गया है। अंदर पुरोहित मां के स्वरूपों की पूजा आरती और भोग अर्पण कर रहे हैं। शुक्रवार को मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई।

शक्ति मंदिर जरूरतमंदों को कराएगा भोजन
कारोना से आई विपदा को देखते हुए धनबाद (झारखंड) में शक्ति मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि शनिवार से प्रत्येक दिन जब तक लॉकडाउन है जरूरतमंदों के लिये एक सौ पैकेट भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि बैंक मोड़ थाने के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक वो पैकट पहुंचाये जाएंगे। पैकेट में एक दिन खिचड़ी आचार और एक दिन पूड़ी व आलू की सब्जी होगी। इस कार्य के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोंधी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सचिव अरुण भंडारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, साकेत साहनी, सुरेन्द्र ठक्कर, अशोक भसीन, ब्रजेश मिश्रा, जेडी, गौरव अरोड़ा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1