NASA ने जारी की Chandrayaan-2 की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

नासा ने शुक्रवार को अपने लूनर टोही कैमरे(LROC) द्वारा ली जा हाइ रिजॉल्यूशन तस्वीरों को जारी किया है। नासा ने चंद्रमा के उस हिस्से की तस्वीरें जारी की है, जहां भारत के चंद्रयान मिशन के लैंडर विक्रम ने लैंडिंग की कोशिश थी।।, तस्वीर में धुल दिखी है। हालांकि, विक्रम कहां गिरा इस बारे में पता नहीं चला पाया है।

नासा ने कहा कि विक्रम लैंडर की काफी हार्ड लैंडिंग हुई थी और चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सटीक स्थान अभी तक नहीं पता चल पाया है। गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने से कुछ मिनट पहले देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर से संपर्क खो दिया था।

नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘चंद्रमा की सतह पर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है। स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं। अक्टूबर में लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर दोबारा प्रयास करेगा। ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1