Monsoon

महाराष्ट्र में झमाझम बारिश, इस तारीख तक इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

Monsoon reached to Maharashtra

मानसून ने केरल के बाद अब दश के अलग अलग राज्यों में दस्तक देना शुरू कर दिया है केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है । वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून के ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने की संभावना जताई गयी है ।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा कि मानसून उम्मीद के मुताबिक आ रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच चुका है। यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। इसके शुरुआती दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1