केरल में मानसून

Monsoon 2023: केरल में मानसून 3-4 दिनों बाद देगा दस्तक! IMD ने जताया था इस तारीख का अनुमान

Monsoon 2023: दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) रविवार को भी केरल नहीं पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके आगमन में अभी तीन-चार दिनों की और देरी हो सकती है। मई के मध्य में विभाग ने मानसून (Monsoon) के चार जून को केरल पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया था। सामान्य तौर पर यह एक जून को केरल पहुंच जाता है।
बयान के मुताबिक, दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बादल भी बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि केरल में मानसून (Monsoon) की शुरुआत के लिए अनुकूल स्थितियों में अगले तीन-चार दिनों में और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है और सोमवार को इसकी अपडेट जानकारी दी जाएगी।’

विज्ञानियों का कहना है कि इस देरी की वजह से देश में खरीफ की बोआई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है।

विगत वर्षों में कब पहुंचा था मानसून?
2022 में 29 मई को केरल पहुंचा था
2021 में तीन जून
2020 में एक जून
2019 में आठ जून
2018 में 29 मई
मौसम विभाग ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद मानसूनी मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

गुजरात में छह जून तक बारिश
गुजरात के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने चक्रवात की वजह से राज्य के कई क्षेत्रों, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पड़ोसी क्षेत्रों में छह जून की सुबह तक हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने गुजरात के सभी जिलों में शुक्रवार तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। साथ ही मछुआरों को उत्तर गुजरात के तट से लगे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1