जिम्बाब्वे की उड़ी धज्जियां! ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पहले मैच में ही ठोकी सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ दिया। रेनशॉ इससे पहले दो अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन सेंचुरी का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ। वह ऑस्ट्रेलिया के उभरते खिलाड़ियों में शामिल हैं और यह उनका 10वां वनडे मुकाबला है।

ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस का नहीं चला बल्ला
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गंवाए। ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस सिर्फ 4-4 रन बना सके, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 36 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 51 रन की पारी खेली, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां मैट रेनशॉ ने बटोरीं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे शतक जड़ दिया।

केवल 86 बॉल पर पूरी की रेनशॉ ने सेंचुरी
मैट रेनशॉ ने महज 86 गेंदों में अपना शतक पूरा कर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद भी उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा, लेकिन 50 ओवर पूरे होने से पहले ही आउट हो गए। रेनशॉ ने 94 गेंदों पर 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

रेनशॉ ने शतक लगाकर किया कमाल
रेनशॉ के शतक की खास बात यह रही कि करीब 22 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में सेंचुरी लगाई है। इससे पहले 2004 में माइकल क्लार्क ने हरारे में नाबाद 105 रन बनाए थे। वहीं, नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी के शतक का इंतजार भी करीब तीन साल बाद खत्म हुआ। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1