मुंबई स्थित अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का जश्न इस बार भी सितारों से सजा नजर आया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इसी कड़ी में संगीतकार और गायक अन्नू मलिक भी पत्नी अंजली और बेटियों अनमोल व अदा मलिक के साथ नजर आए। जहां अन्नू मलिक ने परिवार संग पारंपरिक अंदाज में गणपति बप्पा के दर्शन किए, वहीं उनकी छोटी बेटी अदा मलिक ने अपने अनोखे हेयरस्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। अदा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
आधे बाल सफेद, आधे काले, अदा का अनोखा हेयरस्टाइल
अदा मलिक के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके हेयरस्टाइल ने खींचा। उन्होंने बालों को बेहद अलग अंदाज में स्टाइल किया था, जिसमें एक तरफ सफेद और दूसरी तरफ काले बाल नजर आ रहे थे। दोनों रंगों का यह कॉन्ट्रास्ट उनके पूरे लुक को काफी यूनिक बना रहा था। अदा इससे पहले भी अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनका विंग्ड आईलाइनर भी काफी चर्चा में रहा है। हालांकि, इस बार अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में उनका नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया।
पिंक ब्रोकेड शरारा में दिखीं अदा
अदा मलिक का हेयरस्टाइल ही नहीं, उनका आउटफिट भी काफी अलग नजर आया। उन्होंने पिंक कलर का ब्रोकेड शरारा पहना था, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। इस इंडियन आउटफिट के साथ उनका यूनिक हेयरस्टाइल उन्हें बाकी मेहमानों से अलग लुक दे रहा था। अदा ने भी अपने इस एक्सपेरिमेंटल अंदाज को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं रही। कई यूजर्स को उनका हेयरस्टाइल पसंद नहीं आया और कुछ ने तो उनके लुक की तुलना ‘जोकर’ से तक कर दी। इसके बाद अदा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
अदा के लुक पर क्यों मचा बवाल?
अदा मलिक का फैशन सेंस हमेशा से ही कुछ हटकर रहा है। वह अक्सर ऐसे आउटफिट्स और हेयरस्टाइल में नजर आती हैं, जो आम बॉलीवुड स्टाइल से अलग होते हैं। यही वजह है कि उनका हर नया लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस बार भी अदा ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया, लेकिन उनका यह अंदाज हर किसी को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक की आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे अजीब तक बताया। हालांकि, इन तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच अदा जिस कॉन्फिडेंस के साथ अपने यूनिक स्टाइल को कैरी करती नजर आईं, वह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
क्या करती हैं अन्नू मलिक की बेटी अदा?
अदा मलिक की पहचान सिर्फ मशहूर संगीतकार अन्नू मलिक की बेटी के तौर पर नहीं है, बल्कि वह खुद एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ भी काम किया है। अदा ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और अपने क्रिएटिव काम के साथ-साथ यूनिक फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि अदा की शक्ल कोरियन पॉप स्टार और BLACKPINK की सदस्य लिसा से काफी मिलती है। इतना ही नहीं, अदा के फैशन स्टाइल को भी लिसा के लुक्स से जोड़कर देखा जाता है।

