Festive Season में Flipkart का बड़ा धमाका! देशभर में 2.5 लाख से ज्यादा नौकरियों का ऐलान

त्योहारी सीजन के बीच नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने देशभर में 2.50 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की है। कंपनी फेस्टिव सेल के दौरान बढ़ने वाली ऑनलाइन शॉपिंग को देखते हुए अपने वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है। इन नौकरियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी होगी, जो पहली बार रोजगार की दुनिया में कदम रखेंगे।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इन रोजगार अवसरों में करीब 75,000 नौकरियां पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले लोगों के लिए होंगी। यानी कुल हायरिंग का लगभग 30 फीसदी हिस्सा फ्रेशर्स को मिलेगा। कंपनी की यह भर्ती देशभर में मौजूद 7,000 से अधिक Ekart सुविधाओं के जरिए की जाएगी। इनमें फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और लास्ट-माइल डिलीवरी नेटवर्क शामिल हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले ऑर्डर्स को संभालने के लिए इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की जरूरत होगी।

सबसे ज्यादा नौकरियां डिलीवरी सेक्टर में
फ्लिपकार्ट की नई हायरिंग में करीब 60 फीसदी यानी लगभग 1.4 लाख रोजगार लास्ट-माइल डिलीवरी से जुड़े होंगे। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी 900 से ज्यादा नए फेस्टिव डिलीवरी हब भी जोड़ रही है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में। वहीं, फ्लिपकार्ट मिनट्स की बढ़ती सेवाओं के चलते भी अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

सप्लाई चेन में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी
फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है और अब 20 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी महिलाएं हैं। फेस्टिव सीजन से पहले ई-कॉमर्स सेक्टर में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्लिपकार्ट के अलावा अमेजन इंडिया ने 1.6 लाख से ज्यादा मौसमी रोजगार का ऐलान किया है, जबकि मीशो को 10 लाख से अधिक सीजनल जॉब्स की उम्मीद है। ऐसे में त्योहारों की बढ़ती खरीदारी के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1