pakistan

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग,15 नवजातों की मौत, AC का कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका।

रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में लगी आग बुझा दी गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम कूलिंग ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में सुबह 7 बजे तीसरी मंजिल पर आग लगनी शुरू हुई थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के अभियान में छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। चार एंबुलेंस को भी इस अभियान में लगाया गया। नवजातों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की उच्चस्तरीय जांच की बात कही गई है। प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है जो आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। साथ ही यह जांच भी करेंगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी अस्पताल में लगी आग से हुई मौतों पर दुख जताया और घटना की तुरंत जांच के आदेश दिए। उनके ऑफिस से एक बयान में कन्फर्म किया गया कि इस अग्निकांड में नवजात बच्चों की मौत हो गई है। शरीफ ने कहा, “बच्चों से जुड़ी कोई भी दुखद घटना एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1