एशिया कप से पहले बड़ा उलटफेर! ड्यूमी विहांगा बाहर, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ACC वूमेन्स T20 एशिया कप 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम की ऑलराउंडर ड्यूमी विहांगा दाएं घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उन्हें अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी, जिसके चलते वह टीम के साथ UAE रवाना नहीं हो सकीं।
विहांगा की जगह श्रीलंका ने बाएं हाथ की स्पिनर निमाशा मीपागे को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। चोट की वजह से विहांगा का T20 इंटरनेशनल डेब्यू भी फिलहाल टल गया है। बता दें कि वूमेन्स T20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से UAE में होगा, जहां श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।

विहांगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान
ड्यूमी विहांगा के बाहर होने के बाद श्रीलंका ने बाएं हाथ की स्पिनर निमाशा मीपागे को टीम में शामिल किया है। मीपागे दिसंबर 2025 में अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुकी हैं और अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 14 मैच खेल चुकी हैं। T20I में उन्होंने 9 पारियों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
विहांगा की जगह हुए इस बदलाव के अलावा श्रीलंका की टीम में कोई अन्य परिवर्तन नहीं किया गया है। अनुभवी चामरी अटापट्टू कप्तान होंगी, जबकि हर्षिता समरविक्रमा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। टीम में कौशिनी नुथ्यांगना एकमात्र विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं।

लंका की नजर लगातार दूसरे खिताब पर
वूमेन्स T20 एशिया कप 2026 में श्रीलंका को ग्रुप-बी में बांग्लादेश, UAE और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को UAE के खिलाफ करेगी। श्रीलंका ने 2024 के फाइनल में भारत को हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था और इस बार उसका लक्ष्य लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतना है।
इस बीच, पाकिस्तान की टीम में भी बदलाव हुआ है। चोटिल विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी के बाहर होने के बाद उनकी जगह सदफ शमास को एशिया कप स्क्वाड में शामिल किया गया है।

ACC वूमेन्स T20 एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम
चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुडी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या और निमाशा मीपागे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1