उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस कैबिनेट के अहम फैसलों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है. सरकार के मुताबिक इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को करेंगे
इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा. कैबिनेट बैठक में इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है.

