Maharashtra Rains : नासिक में आज तेज बरसात और बादल फटने की आशंका के बीच त्र्यंबकेश्वर मंदिर की बंद रखा गया है. त्र्यंबक पहाड़ पर घने काले बादल छाए हुए हैं. लगातार मूसलाधार बरसात भी जारी है. अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु दर्शन न कर पाने की वजह से निराश हो गए हैं. यहां तेज हवाएं चल रही हैं. आस पास की सभी दुकान बंद हैं. पुलिस ने मंदिर से कई मीटर दूर ही नाकाबंदी कर दी है. बारिश से आस-पास के इलाकों में सड़कों पर पानी भरना शुरू हो गया है.
मुंबई के पवई परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मगरमच्छ के दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को देखते ही तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और स्थिति पर नजर रखने की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है.

