IndonesiA

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति सुबियातों ने किया एलान, कई समझौतों पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. दोनों देश विकास, सुरक्षा, तकनीक और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आज से दोनों देशों के संबंधों का एक नया और स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार बढ़ रहा विश्वास दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत बना रहा है. समुद्री देशों के रूप में दोनों ने व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का फैसला किया है. इससे दोनों देशों के लोगों और कारोबार को फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं. इससे दोनों देशों को एक-दूसरे के सफल मॉडलों से सीखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है. भारत की दवाइयां अब इंडोनेशिया के लोगों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी. इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

एग्रीकल्चर के बारे में पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने एग्रीकल्चर के बारे में बात किया. उन्होंने कहा कि दोनों देश खेती और कृषि से जुड़ी अच्छी तकनीकों और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे. इससे किसानों को नई जानकारी और बेहतर अवसर मिल सकेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की सदी है और भारत तथा इंडोनेशिया दोनों युवा आबादी वाले देश हैं, इसलिए तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच स्टार्टअप क्षेत्र में भी सहयोग लगातार गहरा हो रहा है. युवा आंत्रप्रेन्योर को नए अवसर देने और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने स्पेस सेक्टर से लेकर UPI का किया जिक्र

अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेस सेक्टर में भारत और इंडोनेशिया के बीच दशकों पुराना भरोसेमंद सहयोग रहा है, जो भविष्य में और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों के बीच स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है. यह साझेदारी भविष्य की औद्योगिक और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी. डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति होने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का UPI सिस्टम जल्द ही इंडोनेशिया के भुगतान तंत्र के साथ जुड़ने जा रहा है. इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को लेन-देन में अधिक सुविधा मिलेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1