maha-shivratri-2022-date-lord-shiva-special-blessing-on-3-zodiac-people

1 मार्च को महाशिवरात्रि, इन राशियों पर भगवान शिव की रहेगी कृपा,धन लाभ के आसार

Maha Shivratri 2022 Date: महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पावन त्योहार आने वाला है। ये त्योहार शिव भक्तों के लिए काफी खास होता है। इस दिन लोग व्रत रख भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं जिन लोगों पर भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनती है उनके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। ज्योतिष अनुसार इस महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) से 3 राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। भोलेनाथ इन राशियों के लोगों पर विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) से आपकी किस्मत के सितारे और भी ज्यादा बुलंद हो जाएंगे। आपको हर काम में तरक्की मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि काफी मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति होने और सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। भगवान शिव की कृपा से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

सिंह राशि: भगवान शिव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। करियर में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है. इस समय आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त होती दिखाई दे रही है। व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का भरपूर साथ मिलेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है। आप अपने हर काम में सफलता हासिल कर सकेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बॉस का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। अगर बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए काफी उपयुक्त रहने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1