UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022: अखिलेश बोले- यूपी में नहीं खिलेगा फूल,सपा लगाने जा रही दोहरा शतक

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बीच तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्नाव में दम भरा है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि तीसरे और चौथे चरण में समाजवादी पार्टी दोहरा शतक लगाने जा रही है।

वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी नेताओं की जुबान बता रही है कि वह बुरी तरह हार रहे हैं। साथ ही कहा कि झूठ का फूल उत्तर प्रदेश में अब नहीं आने वाला है।

भाजपा पर लगाया ये बड़ा आरोप

हमले पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि करहल में बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी ने खुद ही साजिश रची, जनता को सब पता है। यही वजह है कि करहल की जनता वोट से जबरदस्त चोट करने वाली है। बता दें कि सपा (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी की करहल सीट से मैदान में हैं। वहीं, भाजपा (BJP)की तरफ से केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल उनको टक्‍कर दे रहे हैं। यही नहीं, इस सीट पर दोनों दलों की तरफ कई दिग्‍गज प्रचार कर चुके हैं, जिसमें मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, शिवपाल सिंह यादव, सीएम योगी आदित्‍यनाथ आदि नाम शामिल हैं।

किसानों को लेकर भाजपा पर कसा तंज

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी (BJP) की नीतियों से किसान पहले से परेशान था, लेकिन समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई में साथ थी, साथ है और रहेगी। इसके साथ कहा कि बीजेपी सरकार ने किसान भाइयों से झूठ बोला है। ना तो किसान भाइयों की आय दोगुनी हुई ना ही उनकी फसल का उन्हें उचित मूल्य मिला। वहीं, लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को लेकर भी उन्‍होंने बयान दिया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस कांड में मुख्य आरोपी की जमानत का कारण सरकार की ढिलाई का नतीजा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1