Samajwadi Party

कन्नौज जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में

कृषि कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दंगल जारी है। Samajwadi Party के मुखिया Akhilesh Yadav आज किसान यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं लेकिन लखनऊ में उन्हें घर के पास ही रोका जा रहा है। Akhilesh Yadav ने कहा कि उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है, जब अखिलेश घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। Akhilesh Yadav को हिरासत में लिए जाने के बाद ईको गार्डन भेजा जा रहा है, जहां उन्हें कस्टडी में रखा जाएगा।

पैदल रवाना होने के बाद धरने पर बैठे थे
तमाम विरोध के बावजूद Akhilesh Yadav कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसानों के लिए बने कानून से किसान ही खुश नहीं हैं, तो फिर सरकार इन्हें वापस ले। किसानों की आवाज को सरकार सुन नहीं रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां दे रहे हैं, लेकिन हमें अब Kannauj नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर इन्हें जेल में डालना है, तो ये हमें भी जेल में डाल सकते हैं।


Akhilesh Yadav ने कहा कि मैं Kannauj जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को बर्बाद करने वाला कानून लाया गया है।

नजरबंदी पर सरकार पर निशाना
अखिलेश यादव ने इसी मसले पर तंज कसते हुए शायरी ट्वीट की और सरकार पर निशाना साधा। Akhilesh Yadav ने ट्वीट कर लिखा, ‘जहां तक जाती नज़र वहां तक लोग तेरे ख़िलाफ़ हैं, ऐ ज़ुल्मी हाकिम तू किस-किस को नज़रबंद करेगा!’


पुलिस ने घर के बाहर की थी बैरिकेडिंग
आपको बता दें कि Akhilesh Yadav को सोमवार को Kannauj जाना था, जहां उन्हें Samajwadi Party द्वारा बुलाई गई किसान यात्रा की शुरुआत करनी थी। लेकिन सोमवार सुबह ही लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर SP दफ्तर से लेकर Akhilesh Yadav के घर तक पुलिस ने तैनाती कर दी और बैरिकेडिंग कर दी।

इस दौरान यहां किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई। प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।


कृषि कानून के खिलाफ Samajwadi Party आक्रामक रुख में है और लगातार विरोध कर रही है। SP ने भारत बंद का समर्थन भी किया है और उससे पहले प्रदेश के हर जिले में किसान यात्रा निकालने की बात कही। अखिलेश की अगुवाई में निकाली जानी वाली इस किसान यात्रा को Samajwadi Party की 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ समेत कई शहरों में SP कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ा, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1