जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचने में देरी तो DM की जिम्मेदारी-CM योगी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सीधा फरमान जारी किया है। CM योगी ने कहा है कि वह सीएम हेल्पलाइन के फोन पर ये नहीं सुनना चाहते, कि अभी तक भोजन नहीं पहुंचा है। CM ने साफ कहा है कि अगर कहीं भी भोजन पहुंचने में विलंब हुआ, तो सीधे जिलाधिकारियों की जवाबदेही तय करूंगा।

भोजन पहुंचाने का समय
सुबह 10 से 2 पहुंचे दोपहर का खाना
शाम 6 बजे से 8 तक पहुँचे रात का खाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच दोपहर का खाना पहुंच जाए। इसी तरह शाम को 6 बजे से 8 के बीच रात का भोजन पहुंच जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह CM हेल्पलाइन के नंबरों की रोज समीक्षा कर रहे हैं। जिस ज़िले से ज़्यादा लोगों के फ़ोन मदद के लिए आ रहे हैं। उन ज़िलाधिकारियों के बारे में लॉक डाउन Lockdown फैसला लूँगा। उन्होंने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता है। ज़िलाधिकारी की जिम्मेदारी है कि कोई भूखा न रहे। बिना भेदभाव के सब तक भोजन और राशन पहुंचे।


उधर प्रदेश में मास्क की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क बनाने की योजना पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार UP सरकार ये स्पे़शल मास्क ग़रीबों को फ़्री देगी। बाक़ी लोगों को बेहद सस्ते दामों पर मिलेगा। माना जा रहा है कि ये कपड़े का रीयूज वाला मास्क आसानी से धुला भी जा सकेगा। इसके तहत हर नागरिक को दो-दो मास्क दिए जाएंगे। तैयारी है कि अगर Lockdown समाप्त होता है तो एपेडमिक एक्ट के तहत सबको पहनना ये मास्क पहनना होगा। बिना मास्क के घर के बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1