वीमेन पावर लाइन: महिला उत्पीड़न में सबसे आगे लखनऊ

वीमेन पावर लाइन ने हेल्पलाइन पर आ रही तीन सालो में शिकायतों का आकड़ा साझा किया है। साथ ही लखनऊ शहर में आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा के मद्देनज़र 100 पिंक बूथ के बारे में जानकारियां दी।

वीमेन पावर लाइन एडीजी अंजू गुप्ता कि बीते तीन सालो में हमने कई चुनौतियों का सामना करते हुए महिला के हित में कई कार्रवाइयां कर उनको उत्पीड़न के जाल से निकला है। उन्होंने वीमेन पावर लाइन कि किताब का भी विमोचन करते हुए किताब में महिला शशक्तिकरण की उपलब्धिया बताई। उसमें ये भी बताया की फ़ोन स्टाकिंग और साइबर बुलिंग में उन्होंने 99% शिकायतों का समाधान किया। 2017 में 221943 शिकायते, 2018 में 266005 शिकायते और 2019 में 213581 शिकायते दर्ज की है।

उन्होंने कहा आने वाले समय में निर्भया फंड से मिले करोड़ो रुपये से तीन महीनो में लखनऊ शहर में महिलाओं की सुरक्षा व आसानी से शिकायत दर्ज कराने के लिए 100 पिंक बूथ बनाये जाएंगे। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन में इंटीग्रेटेड स्मार्ट कण्ट्रोल रूम व 1090 परिसर में एक मंज़िला इमारत और 80 टर्मिनल लगाए जाएंगे ताकि आने वाली शिकायतों पर कम समय में अच्छा काम किया जा सके। सुरक्षा के मद्देनज़र यूपी पुलिस को निर्भया फंड से 89.3 करोड़ रूपया मिला है। जिसमे से 1090 को 19.95 करोड़ मिला है।

एडीजी का दावा है कि तीनो प्रोजेक्ट काम 3 महीने में ही जमीनी स्तर पर देखने को मिलेंगे। शिकायतों का आकड़ा जानकर ही हैरानी हुई की राजधानी लखनऊ महिला प्रतारणा में सबसे आगे है। लखनऊ समेत कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, जौनपुर, सीतापुर, आजमगढ़ और उन्नाव जैसे ज़िले शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1