उन्नाव की बिटिया की मौत पर सियासी उबाल, विपक्ष ने खोला मोर्चा

दुष्कर्म का केस वापस लेने से इन्कार पर तेल छिड़ककर जलाई गई उन्नाव की बिटिया की शुक्रवार रात मौत के बाद आम लोगों में गम और गुस्सा दोनों है। इसको लेकर शनिवार को सियासत गरमा गयी है। विपक्ष के नेताओं ने UP की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से जल्द इंसाफ की मांग की है।

SP मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि आरोपी BJP से जुड़े हैं, इसलिए सरकार ने कार्रवाई नहीं की। अखिलेश के जाते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया। कुछ कार्यकताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर दिया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को राज भवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन दिया। उन्होंने राज्यपाल से उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण व UP में बढ़ रहे महिला अपराधों पर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ऐसे में एक महिला होने के नाते राज्यपाल इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1