India Alliance

खरगे का फिर INDIA गठबंधन के सांसदों संग लंच, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है। यह बैठक दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में रखी गई है। इससे एक दिन पहले भी खरगे ने विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के लंच के बाद विपक्षी दलों की ओर से आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब INDIA गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

बुधवार को लंच के बाद विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद गुरुवार की बैठक में आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार की बैठक में बुधवार के मुकाबले ज्यादा सांसदों और दलों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी। वहीं, समाजवादी पार्टी बुधवार के लंच में शामिल नहीं हुई थी। कांग्रेस ने इसे कम समय में कार्यक्रम तय होने से जोड़ा, जबकि सपा की ओर से समन्वय की कमी की बात कही गई।

अब नजर इस बात पर है कि गुरुवार के लंच के बाद विपक्ष अपनी अगली रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1