गुरुनानक देव के जन्मदिन से पहले कपिल शर्मा ने गाया गाना

गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बॉलीवुड और पंजाबी सिंगरों ने मिलकर एक खूबसूरत गीत तैयार किया है। गाने का टाइटल ‘गुरू नानक देव आए ने’ रखा गया है। इस खूबसूरत गीत के बोल जगमीत बल और चरणजीत सिंह ने लिखे हैं। वहीं, इसकी वीडियो का निर्देशन भी जगमीत बल ने किया है। इसका संगीत मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने दिया है।

इस गीत को अपनी आवाज देने वालों में कपिल शर्मा, ऋचा शर्मा, सलीम मर्चेंट, शान, शंकर महादेवन, शेखर और सुखशिंदर शिंदा शामिल हैं। इस गीत में गोल्डन टेंपल सहित कई मुख्य गुरुद्वारे नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कई सिखों के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती के दिन को गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग प्रभातफेरी निकालते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार सेवा करते हैं। सिखों के पहले गुरू रहे नानक देव के जन्मदिन को दिवाली के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि गुरू नानकदेवजी अपनी यात्रा पूरी करने के बाद करतारपुर आए और रहने लगे। उन्होंने अपने अंतिम 17 साल करतारपुर में ही गुजारे थे। इस दौरान करतारपुर में नानकदेवजी का पूरा परिवार रहता था। कहा जाता है कि उन्होंने इसी जगह से ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ (नाम जपें, मेहनत करें और बांटकर खाएं) का उपदेश भी दिया था।

इतना ही नहीं मान्यता यह भी है कि सिख समुदाय के दूसरे गुरू अंगद देव जी को भी गुरू की गद्दी यहीं सौंपी गई थी। गुरू नानक देवजी ने समाधि भी यहीं ली थी। आपको बता दें सिख समदाय के लोगों में लंगर का बहुत महत्व है। ये भी कहा जाता है कि पहले लंगर की शुरुआत भी करतारपुर से ही हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1