शिव के भक्त सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी हैं। बीते 21 फरवरी को सभी लोगों ने महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया था। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फैन्स को महाशिवरात्रि की बधाईयां दी हैं।
वहीं अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस Kangana Ranaut शिव के दर्शन के लिए रामेश्वरम पहुंच गई हैं। रामेश्वरम में महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंची Kangana Ranaut ने शिव के दर्शन किए।
Kangana की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी कई फोटोज शेयर कर बताया कि कंगना ने राम भगवान के द्वारा स्थापित किए शिवलिंग की भी आराधना की है। Kangana की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज सुबह रामेश्वरम में कंगना। लंका से सीता को वापस लाने के बाद भगवान राम ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी, ताकि वो शिव भक्त रावण को मारने के बाद अपने पापों को धो सके।’
शिव के दर्शन के दौरान के Kangana Ranaut, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के मेमोरियल में भी गईं। Kangana की बहन रंगोली ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि डॉक्टर कलाम का जन्म रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने शिव के दर्शन करने के बाद कलाम के मेमोरियल को भी नमन किया है।
जब Kangana Ranaut दर्शन करने पहुंची तो उन्होंने उस समय गुलाबी साड़ी पहने हुए थीं। उनका नो मेकअप लुक सभी को भाया। वहीं Kangana की भक्ति देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में अगर हम कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म थलाईवी और धड़क में काम करती नजर आएगी।