अलीगढ़ में CAA की आग फिर भड़की,24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

दिल्ली के शाहीनबाग में CAA और NRC के खिलाफ 2 महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है। वहीं शनिवार रात से ठीक उसी तर्ज पर जाफराबाद में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। इधर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी मामला बिगड़ गया है। यहां भी CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

हालांकि रविवार को मामला तब बिगड़ गया जब कुछ लोगों ने ऊपरकोट कोतवाली पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी दागे। फिलहाल अलीगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI

इस बारे में अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन सड़क को खुलवाने की कोशिश कर रही थी। तभी कुछ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उन्हें आक्रोशित किया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल माहौल शांत है। हम लोग घटना की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को भी महिला प्रदर्शनकारी, नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऊपरकोट कोतवाली पहुंच गई थी, जिसके बाद वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। शाहजमाल में 29 जनवरी से इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। यहां 50 से 60 महिलाएं धरने पर बैठी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1