एक्टर विजू खोटे का निधन, शोले में ‘कालिया’ के किरदार से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज यानी 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मी दुनिया का ये रोशन चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं।
विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं। बता दें कि विजू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का आइकॉनिक कैरेक्टर प्ले किया था। विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है।

विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। शोले फिल्म के अलावा उन्हें अंदाज अपना अपना में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजू खोटे (Viju Khote) ने हिंदी और मराठी समेत कुल मिलाकर 300 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे जबरदस्त पहचान फिल्म ‘शोले’ से मिली है। इस फिल्म में डाकू ‘कालिया’ बने विजू खोटे का एक डायलॉग (सरदार मैंने आपका नमक खाया है) भी काफी फेमस है। इस फिल्म के बाद विजू खोटे ने सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भी जबदरस्त रोल अदा किया था। इस फिल्म में विजू खोटे ने रॉबर्ट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

विजू खोटे (Viju Khote) ने फिल्म ‘या मालक’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह रामपुर का लक्ष्मण, हद कर दी आपने, गोलमाल 3 और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए। बताया जा रहा है कि विजू खोटे (Viju Khote) का अंतिम संस्कार मुंबई में ही 11 बजे किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1