नरेंद्र मोदी ने बदल दी देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले राजनीति मेवा खाने की जगह थी, अपने परिवारों में सत्ता की बंदरबांट की जगह थी, परिवार को आगे बढ़ाने की जगह थी, भ्रष्टाचार करने की जगह थी। नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति बदल दी है।

भाजपा में कोई भी नेता अपने परिवार के आधार पर आगे नहीं बढ़ता, बल्कि अपने कर्म से आगे बढ़ता है। हम ऐसे दल में काम कर रहे हैं जहां वॉल राइटिंग करने वाला कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी दल वंशवाद से ग्रसित हैं, केवल भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो प्रजातांत्रिक तरीके से चल रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमारी सदस्य संख्या 11 करोड़ थी लेकिन मात्र 54 दिन में ही हमने 7 करोड़ नए सदस्य जोड़े और आज हमारी सदस्य संख्या बढ़कर 18 करोड़ हो गई है।

उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में आकर बसे शरणार्थी लोकसभा में वोट नहीं दे सकते थे और वहां काउंसलर तक का चुनाव नहीं लड़ सकते थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां का हर निवासी वहां वोट भी दे सकेगा और चुनाव भी लड़ सकेगा। नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह जी की रणनीति से संसद में धारा 370 धाराशायी हो गई। ये ताकत आपके वोट के कारण मिली है। आपकी उंगली से पड़े वोट की ताकत से ही 370 को हटाने का निर्णय हो पाया
अलगाववाद पनपने का माध्यम था अनुच्छेद 370

नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 अलगाववाद के पनपने का माध्यम था। आज अलगाववाद समाप्त होने के कगार पर है। कल प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि कश्मीर को भारत से जोड़ा तो है ही, लेकिन अब कश्मीर को बनाना भी है, संवारना भी है और कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाना है।

तीनों जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

जेपी नड्डा चाईबासा के फुटबॉल मैदान में कोल्हान स्तरीय शक्ति केंद्र एवं बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां से कार्यकर्ता शामिल हुए। नड्डा के साथ आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव भी थे। इससे पूर्व नड्डा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोदी की अगुवाई में तेजी से हो रहा विकास: मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। कांग्रेस की सरकारों ने देश का अहित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1