Bankipur By-Election

JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, क्या बोले तेज प्रताप यादव

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी (Veena Manvi) का नामांकन रद्द हो गया है. इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की प्रतिक्रिया आई है. तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट (वीणा मानवी) के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है. हालांकि मीडिया से ज्यादा कुछ तेज प्रताप यादव ने नहीं कहा, लेकिन कोर्ट जाने की बात जरूर कही.

उनसे पूछा गया कि नामांकन क्यों रद्द किया गया है? आगे क्या करेंगे? इस पर तेज प्रताप यादव ने बहुत कुछ नहीं कहा और चलते बने. बताया जा रहा है कि निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया है.

हालांकि, नामांकन रद्द किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वीणा मानवी ने कल (सोमवार) पटना समाहरणालय में नामांकन दाखिल किया था. उसके बाद एक 17 वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले में पटना कलेक्ट्रेट से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें कुछ ही घंटों में जमानत मिल गई थी.

वीणा मानवी ने जताया था शक
बता दें कि वीणा मानवी ने कल गिरफ्तारी के दौरान ही इसकी आशंका जताई थी कि उनके नामांकन को रद्द किया जा सकता है. अब उनकी बात सच साबित हो गई है. कल (सोमवार) तेज प्रताप यादव दिल्ली में थे और उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वे पटना आएंगे तो इस पूरे मामले को देखेंगे.

तेज प्रताप यादव के लिए झटका
बांकीपुर सीट से नामांकन रद्द होने के चलते तेज प्रताप यादव को झटका लगा है. वीणा मानवी के जीतने की संभावना ना के बराबर थी लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही जेजेडी के लिए बुरी खबर आ गई है. अब बांकीपुर से देखें तो केवल तीन पार्टियों में मुकाबला होगा. बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच टक्कर होगी. हालांकि पहले भी इन्हीं तीन पार्टी के प्रत्याशियों में लड़ाई थी. अब देखना होगा कि 3 अगस्त को नतीजे किसके पक्ष में आते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1