Bageshwar Dham

बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार (14 जुलाई) को गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी.

घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए.

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों पुलिस मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान और एफआईआर की जानकारी की प्रतीक्षा है.

आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1