New poster of Shah Rukh Khan's 'Jawan' released,

Jawan Release Date: शाह रुख खान की ‘जवान’ का नया पोस्टर जारी, जानिए किस तारीख को फिल्म होगी रिलीज

फिल्म अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan’s) की फिल्म जवान (Jawan) का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण गौरी खान कर रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन भाषाओं में बन रही है। इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल है।


जवान फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है
जवान (Jawan) के पोस्टर में एक आदमी को भालेनुमा चीज लेकर आसमान से कूदते हुए देखा जा सकता है। उसके पूरे शरीर पर बैंडेज बांधी गई है। इसके पहले शाह रुख खान ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ‘जवान, 7th सितंबर 2023’ की जानकारी दी है।
जवान के पोस्टर को लेकर फैंस में उत्सुकता
फैंस में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। ट्विटर पर इसे अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। यह 17 सेकंड का है। इसमें एक व्यक्ति को कूदते हुए देखा जा सकता है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


शाह रुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan’s) हाल ही में, अपने बेटे आर्यन खान के साथ नजर आए थे। उनकी हाल ही में, फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। इस फिल्म ने पूरे विश्व में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया था। शाह रुख खान की फिल्म के गाने को लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, बाद में गाने में बदलाव किए गए थे।


शाह रुख खान की फिल्म 5 वर्षों के बाद रिलीज हुई थी
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan’s) की फिल्म 5 वर्षों के बाद रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाह रुख खान बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। फिल्म जवान में वह एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके पहले फिल्म का एक और मोशन पोस्टर जारी हुआ था। इसमें उन्हें बैंडेज में बंधे हुए देखा जा सकता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1