Japan Earthquake: तेज झटकों से दहला जापान, इमारतें हिलीं; जानिए सुनामी का खतरा कितना

जापान के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। कागोशिमा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें हिल उठीं, जिसके बाद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Japan Meteorological Agency के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके ओकिनावा मुख्य द्वीप के आसपास महसूस किए गए। जापानी भूकंप तीव्रता पैमाने पर इसकी तीव्रता ‘अपर 5’ दर्ज की गई। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि इस भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

पूर्वी चीन सागर में आया 6.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप
पूर्वी चीन सागर में बुधवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिणी द्वीपों कागोशिमा और ओकिनावा के नजदीक होने की वजह से आसपास के तटीय क्षेत्रों में भी जोरदार कंपन महसूस हुआ।

हिंद महासागर में आया 4.4 तीव्रता का भूकंप
बुधवार सुबह हिंद महासागर क्षेत्र में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह करीब 7:30 बजे आया।

चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप,2 की मौत

इससे पहले सोमवार तड़के दक्षिण चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं, लिउझोऊ शहर से 7 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1