Hanuman Jyanti

Jahangirpuri Violence: शोभायात्रा पर गोली चलाने वाले असलम समेत अबतक 14 लोग गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence:दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा (Jahangirpuri Violence) में नया खुलासा हुआ है। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने गोली भी चलाई थी, जो एक एएसआई को लगी। बताया जा रहा है कि ये गोली असलम नाम के शख्स ने चलाई थी, जिससे पिस्तौल भी बरामद की गई है। कल हनुमान जयंती (Hanuman Jyanti) के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा (Shobha Yatra) पर पथराव और आगजनी की गई थी। इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत करीब 9 लोग घायल भी हुए। हिंसा के आरोप में असमल समेत अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अंसार नाम के शख्स ने की लोगों से बहस

FIR की जो कॉपी है, उसके मुताबिक जब शोभा यात्रा (Shobha Yatra) जहांगीरपुर के सी ब्लॉक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक आदमी अपने 4-5 साथियों के साथ पहुंचा और शोभा यात्रा (Shobha Yatra) में शामिल लोगों से बहस करने लगा। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। बड़ी खबर ये है कि जिन 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें अंसार भी शामिल है।

अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज- सूत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एफआईआर में लिखा गया है कि शोभायात्रा (Shobha Yatra) शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी और बहस के बाद उस पर पथराव किया गया। पथराव दोनों तरफ से हुआ।

FIR में क्या लिखा है?

शाम 6 बजे शोभा यात्रा जहांगीरपुरी के जामा मस्जिद पहुंची।
अंसार नाम का आदमी 4-5 साथियों के साथ पहुंचा।
अंसार ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की।
झगड़ा बढ़ा और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
हिंसा काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई।
गोली लगने से SI मेदालाल जख्मी हो गए।
फायरिंग, पथराव कर सांप्रदायिक दंगा किया गया।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1