International Yoga Day 2021

International Yoga Day 2021: कीजिये योग रहिये निरोग सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग….

International Yoga Day: हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहली बार 21 जून, 2015 को मनाया गया था। उस समय से हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। योग के कई आसन हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद हैं। योग एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए रोजाना योग करने की सलाह देते हैं। योग करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके लिए कहा जाता है “करो योग, रहो निरोग”।

कोरोना काल में लोग स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से परेशान हैं और Yoga इनसे छुटकारा दिलाने में सबसे फायदेमंद साबित हो रहा है। योग शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ मन को शांति भी देता है। योग से शरीर तो हेल्दी रहता ही है साथ ही मन भी स्वस्थ रहता है। योग से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। यह कई तरह की समस्याओं और बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है। योग के इन्हीं फायदों को लोगों के सामने रखने के लिए हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि योग के माध्यम से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। योग की मदद से Diabetes को कंट्रोल में रखा जा सकता है। योग के नियमित अभ्यास से डायबिटीज की समस्याओं को कम किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जिनके अभ्यास से आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं।

पश्चिमोत्तानासन
डायबिटीज के मरीजों को पश्चिमोत्तानासन करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए आप अपने पैरों को बाहर की ओर फैलाकर किसी समतल जगह पर सीधे बैठ जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और गहराई से सांस लें। अब आगे की ओर झुकें और सांस को छोड़ें। अपने हाथों से अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों से लगाकर रखें।

धनुरासन
धनुरासन डायबिटीज पीड़ितों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए आप अपने पेट के बल सीधे फर्श पर लेट जाएं। अब अपने ऊपरी शरीर के साथ-साथ अपने पैरों को भी ऊपर उठाएं। पैरों को ऊपर उठाते हुए अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को भी पीछे की ओर उठाएं। अब अपने दोनों हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ें. अपने पैरों और हाथों को जितना संभव हो ऊपर की ओर खींचें। अब आप धनुरासन की पूर्ण स्थिति में आ गए हैं। आप इस स्थिति में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहें।

शवासन
डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए शव की स्थिति सबसे आसान योगासन है। शवासन करने के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं। इस दौरान आपके पैरों के पंजे बाहर की तरफ और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब आप दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। अपने हाथों की उंगलियों को आकाश की तरफ रखें और गर्दन को सीधा रखें। अब धीरे-धीरे अपने आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस खींचें और छोड़ें। अपने आंखों को बंद कर सांसों पर ध्यान दें और मन में गिनती करते जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1