मानव तस्करी, लूट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में फरार जीतू सोनी ने भागने के आधा घंटा पहले एक महिला के घर बैग छिपाया था, जबकि एक थैली खुद लेकर भागा। क्राइम ब्रांच ने महिला के घर छापा मारकर बैग बरामद कर लिया है। उसमें क्या मिला, इसका खुलासा नहीं किया गया है। मामले में कुछ अन्य महिलाओं और रसूखदारों के नाम सामने आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने राजू अग्रवाल को AB ROAD से हिरासत में लिया था। राजू मरीमाता क्षेत्र में रहता है और करीब 19 साल से जीतू सोनी से जुड़ा है। वह माय होम होटल में होने वाला कलेक्शन संभालता था। उसे राजेंद्र नगर थाने में रखा गया और सख्ती से पूछताछ की गयी। पहले राजू ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। अफसरों ने वे CCTV फुटेज दिखाए जिसमें जीतू थैली लेकर जा रहा था तो वह टूट गया और कहा भागने के आधा घंटा पहले ही सेठ (जीतू) ने उससे कहा था कि संवाद नगर में दीदी (जीतू की प्रेमिका संगीता की बहन) के घर में रख देना।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
