मध्य प्रदेश में तख्तापलट की कोई कोशिश नहीं – शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान झारखंड के धनबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने वहां कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार का तख्तापटल की संभावना से मना कर दिया। कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें ही बीजेपी से ज्यादा मिली हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते तो मध्य प्रदेश में सरकार बना लेते लेकिन हमने बहुमत का सम्मान किया। शिवराज ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ढाई सीएम की सरकार है। कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी है। ये सभी आपस में ही लड़ते रहते हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने चुनाव में किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ भी नहीं हुआ और न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। इसके बाद भी वो दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान वैसे ही वादे कर रहे हैं। लोगों को इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1