इंडिया पोस्ट-फ्लिपकार्ट का गठजोड़, गांव-गांव पहुंचेगी ऑनलाइन शॉपिंग

देश में ई-कॉमर्स डिलीवरी नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया ने साझेदारी की है। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्सल डिलीवरी की पहुंच बढ़ाएंगी। यह पहल देशभर में तेज, भरोसेमंद और व्यापक डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

फ्लिपकार्ट को मिलेगा डाक विभाग की बेजोड़ पहुंच का फायदा
दिल्ली में शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस साझेदारी के तहत डाक विभाग अपने व्यापक और भरोसेमंद नेटवर्क के जरिए देशभर में फ्लिपकार्ट के पार्सलों की अंतिम चरण (लास्ट-माइल) डिलीवरी करेगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और बेहतर डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

समझौते की मुख्य विशेषताएं
इस साझेदारी के तहत फ्लिपकार्ट, इंडिया पोस्ट के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाकर देश के शहरी, अर्ध-शहरी, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक अपनी पार्सल डिलीवरी सेवाओं का विस्तार करेगा। इससे उन क्षेत्रों में भी ग्राहकों तक सामान पहुंचाना आसान होगा, जहां लॉजिस्टिक्स सुविधाएं सीमित
हैं।
इन सेवाओं में प्रीपेड और कैश ऑन डिलीवरी (COD) पार्सल की डिलीवरी, ओटीपी आधारित डिलीवरी प्रमाणीकरण और रियल-टाइम शिपमेंट ट्रैकिंग शामिल हैं।
ये समझौता कुशल पार्सल आवागमन और वितरण के लिए तेज डिलीवरी, बेहतर परिचालन समन्वय और निर्बाध प्रौद्योगिकी एकीकरण पर केंद्रित है।

इस सहयोग से भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को समर्थन देने वाले लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी ज्यादा मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कंपनी का मिलेगा डाक विभाग के 1.6 लाख से ज्यादा डाकघरों का नेटवर्क

इस साझेदारी के माध्यम से, फ्लिपकार्ट को डाक विभाग के 1.6 लाख से ज्यादा डाकघरों के विशाल नेटवर्क और पूरे भारत में अद्वितीय वितरण नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी। इससे बाजार तक व्यापक पहुंच, वितरण दक्षता में सुधार और विशेष रूप से दूरस्थ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

अमेजन पहले ही भारतीय डाक के साथ कर चुका है साझेदारी
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट से पहले अमेजन इंडिया भी भारतीय डाक विभाग के साथ साझेदारी कर चुका है। दोनों संस्थाओं ने अक्टूबर 2024 में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों तक डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करना और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सेवाओं का विस्तार करना था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1