भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह इस मैच में उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
रिचर्ड नगरावा की गेंद पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे टी20 में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की और रिचर्ड नगरावा के पहले ओवर में तीन चौके व एक छक्का जड़ा। हालांकि, बड़े शॉट की कोशिश में वह ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। वैभव ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए। इससे पहले भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में भी शुरुआती झटका लगा, जो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पहले टी20 में वैभव ने लगाया था अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की थी। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर टी20 डेब्यू के दौरान वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे।
यश ठाकुर को मिला दूसरे टी20 में मौका
दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पहले मैच में खेलने वाले अशोक शर्मा को बाहर कर 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका दिया गया। यश ने इस मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। गौरतलब है कि पहले मुकाबले में अशोक शर्मा 4 ओवर में 29 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

