India Meteorological Department

Weather Update: इस तारीख को दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश के बाद तापमान (temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बारिश बारिश नही हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहे। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह में एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो मार्च (बुधवार) को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए रहेंगे।


मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार, दो मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। 3 से 5 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 5 मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 3 और 4 मार्च को आकाश साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगा।

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान (temperature) 11 डिग्री रहेगा तो अधिकतम तापमान (temperature) 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक मार्च से पांच मार्च तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान (temperature) 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)में हल्की बारिश से तापमान (temperature) में बेशक गिरावट हुई है लेकिन अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार के बाद तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान (temperature) 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रात में हुई बारिश के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान (temperature) 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान (temperature) सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि शुक्रवार की रात दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। इसके अलावा कई जगहों पर ओला भी गिरे थे। इसके बाद पारा गिरने से ठंडक भी बढ़ गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1