Lawrence Bishnoi

अमेरिका में पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आया था नाम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में भारतीय एजेंसियों के इनपुट के बाद हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की ओर से साझा की गई जानकारी अहम बताई जा रही है।

हैरी बॉक्सर का नाम फरवरी 2026 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें हैरी बॉक्सर समेत कुछ लोगों ने कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, मामले में पुलिस जांच जारी रही।

इसके बाद हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकी भरे संदेश भेजे जाने की खबरें भी सामने आई थीं। उस पर हत्या, जबरन वसूली और धमकी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।अब उसकी हिरासत के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1