वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने आगामी ODI और T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अलग-अलग स्क्वॉड चुने हैं। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है।
वहीं, T20 इंटरनेशनल टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज सीरीज के साथ रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का भी ऐलान किया है।
ODI टीम में रोहित और विराट शामिल
वनडे टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। इनके अलावा रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल बतौर विकेटकीपर टीम का हिस्सा होंगे।
ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। गेंदबाजी आक्रमण में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। नितीश कुमार रेड्डी को पहले एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली थी, लेकिन अब उन्हें उस स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
वेस्टइंडीज के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल
•पहला ODI: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
•दूसरा ODI: 30 सितंबर, गुवाहाटी
•तीसरा ODI: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़
IND vs WI T20I सीरीज का शेड्यूल
•पहला T20I: 6 अक्टूबर, लखनऊ
•दूसरा T20I: 9 अक्टूबर, रांची
•तीसरा T20I: 11 अक्टूबर, इंदौर
•चौथा T20I: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
•5वां T20I: 16 अक्टूबर, बेंगलुरु
भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

