DELHI POLLUTION

दिल्ली में प्रदूषण का बच्चों की पढ़ाई पर असर, 5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड क्लास अनिवार्य

दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता का असर अब स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदूषण से बच्चों की सेहत को होने वाले खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का निर्देश दिया गया है।

इस व्यवस्था के तहत बच्चे स्कूल जाकर ऑफलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी उनके पास रहेगा। जहां ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां छात्र और उनके अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं का चुनाव कर सकते हैं।

यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM की ओर से GRAP-3 लागू किए जाने के बाद लिया गया है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए हाइब्रिड व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को अभिभावकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा है। अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।फिलहाल यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। ऐसे में अभिभावकों को सलाह है कि वे स्कूल की ओर से जारी नए निर्देशों पर नजर रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1