मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून के मौसम 2020 के दौरान मात्रात्मक रूप से मानसून वर्षा, मॉडल त्रुटि के कारण +5 या -5% की त्रुटि के साथ इसकी लंबी अवधि के औसत का 100% होने की उम्मीद है।

बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून हर साल जून से सितंबर, 4 महीने हर साल केरल से शुरु होता है। देश में कोरोना के मामलों और Lockdown के बीच इस पूर्वानुमान का बेहद महत्व माना जा रहा है। किसान तो हर साल अच्छे मानसून के इंतजार में रहते ही हैं। खबरों के अनुसार आज दोपहर मौसम विभाग ये पूर्वानुमाान जारी करेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून खरीफ की फसल जैसे मोटे अनाज, धान, दलहन और तिलहन के जरूरी होते हैं। ऐसे में किसानों को अच्छी बारिश से राहत मिल सकती है।

वहीं इस बार अप्रैल में गर्मी भी नए रिकॉर्ड बना सकती है। मंगलवार को पहले पखवाड़े में ही देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पहुंच गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने का यह दौर लगातार जारी रहने का अनुमान है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण यह इसी माह 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यह गर्म हवा दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के करोड़ों के लिए आफत बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1