# Hyderabad Municipal Corporation Election result today

ओवैसी के गढ़ में बजा बीजेपी का डंका,48 सीटों पर दर्ज की जीत

हाईप्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करके AIMIM के गढ़ में औवैसी को मात दी है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी TRS शीर्ष पर रही है। इन चुनाव परिणामों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। तेंलगाना प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम चुनाव के ताजा परिणामों के अनुसार AIMIM ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है और BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, TRS 55 सीटों पर जीत दर्ज करके एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआत में किसी ने यह कल्‍पना नहीं की थी कि BJP यहां इतना अच्‍छा परफॉर्म कर पाएगी। यहां तक कि एग्जिट पोल में भी टीआरएस को ही बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन BJP को कहीं न कहीं कोई उम्‍मीद नजर आ रही थी, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं को प्रचार में उतरा था।


भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। BJP ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी CM योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


इस बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया गया था। वहीं, Corona महामारी के कारण इस बार सिर्फ 35 % ही मतदान हुआ। इन चुनावों में कुल 74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 38,89,637 पुरुष वोटर और 35,76,941 महिला वोटर शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी मैदान में हैं।

ताजा चुनाव परिणामों के अनुसार AIMIM ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है और BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ TRS ने 55 सीटों पर जीत दर्ज की है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी और पार्टी के राज्य प्रमुख बंदी संजय कुमार सहित BJP के कई नेताओं ने जीएचएमसी चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर मिठाई बांट कर जश्न मनाया है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताने के लिए तेलंगाना के लोगों का दिल से आभार। इसके साथ ही उन्होंने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी और प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को भी जीत की बधाई दी है।

हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता जीएचएमसी चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से खुश होकर एक दूसरे का हाथ थामकर और विक्ट्री साइन बनाते हुए जीत का जश्न मनाया।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव परिणाम में कांग्रेस का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। 150 सीटों में कांग्रेस ने सिर्फ दो ही सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के चलते तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


टीआरएस नेता के कविता ने कहा है कि TRS ज्यादातर सीटें जीत रही है। क्योंकि यह चुनाव बैलट पेपर से हुआ था इसलिए हमें वोटों की सटीक संख्या के लिए और इंतेजार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है, BJP की वोटों की संख्या में अभी और गिरावट आएगी।

सत्तारूढ़ पार्टी TRS ने 60 सीटों पर अपनी बढ़ बना ली है, तो वहीं BJP अब 43 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि पहले वह 88 सीटों पर आगे थी।


वोटों की गिनती जारी है और इसके साथ ही उलटफेर की स्थिति चल रही है। बताया जा रहा है कि रूझानों में TRS 65 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AIMIM 32 सीटों पर लीड कर रही है।


अब जो रूझान सामने आ रहे हैं उनमें TRS ने बढ़त बना ली है और भाजपाा दूसरे नंबर पर आ गई है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि TRS 64 और BJP 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIMIM अभी भी तीसरे नंबर पर ही है और 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीटों पर लीड कर रही है।

हैदराबाद निगम चुनावों को लेकर काउंटिंग जारी है और सभी की निगाहें बस नतीजों पर टिकी हुई हैं। शुरूआत से ही BJP बढ़त बनाए हुए है उधर TRS भी कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं ओवैसी की AIMIM पार्टी तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा पूर्व मेयर और एआइएमआइएम कैंडिडेट मोहम्मद माजिद हुसैन मेहदीपतनम सीट जीत चुके हैं।


गिनती के साथ पहले BJP धीरे-धीरे आगे बढ़े रही थी लेकिन अब बीजेपी की बढ़त धीमी होती दिख रही है। फिलहाल BJP 64 सीटों पर आगे चल रही है वहीं इससे पहले वह 88 सीटों पर आगे चल रही थी। TRS 47 सीटों पर लीड कर रही है जबकि AIMIM 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


भारतीय जनता पार्टी ने इस बार निगम चुनावों में पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार किया है और उसका असर रूझानों में भी साफ नजर आ रहा है। पार्टी लगातार आगे चल रही है, फिलहाल बीजेपी 88 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि TRS 33 और AIMIM 17 सीटों पर आगे चल रही हैं।
रूझानों में BJP लगातार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 77 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और TRS अब 34 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा AIMIM 17 और कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर लीड कर रही है।


शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AIMIM ने एक सीट जीत ली है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि TRS 27 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।


ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यह तस्वीर एलबी स्टेडियम के मतगणना केंद्र की है जहां वोटों की गिनती चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1