Horoscope Today 9 JUNE 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 12 नवंबर 2020

पढ़ें 12 November 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।

मेष राशि – Mesh Rashi 12 November 2020 , Aries Horoscope 12 November 2020
अपनी सेहत के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 12 November 2020 , Taurus Horoscope 12 November 2020
आज का दिन खास रहने वाला है। जो काम आज हो सकता हो सकता है उसे कल के लिये न टालें, बेहतर होगा थोड़ी कोशिश कर लें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिल सकता है। छात्रों को आज करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आप स्वास्थ रहेंगे। आज किसी ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 12 November 2020 , Gemini Horoscope 12 November 2020
अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है।

कर्क राशि – Kark Rashi 12 November 2020 , Cancer Horoscope 12 November 2020
आज आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर जा सकते है। आज आपकी मुलाक़ात ऐसे इंसान से भी हो सकती है जिसका साथ आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बन रहे है।जिम्मेवार व्यक्ति होने की वजह से आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे। सेहत पर ध्यान दे।

सिंह राशि – Singh Rashi 12 November 2020 , Leo Horoscope 12 November 2020
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये सही दिन है। परिवार के सभी सदस्यों का ताल-मेल अच्छा बना रहेगा । आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। आज आपको एक साथ कई चीजें पसंद आ सकती है, इसलिये अपने साथ क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें। संतान पक्ष की सफलता आपको गौरान्वित महसूस कराएगी । हो सकता है कोई जरुरी काम अचानक अटक सकती है, लेकिन किसी करीबी की मदद से आसानी से पूरा हो जायेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 12 November 2020 , Virgo Horoscope 12 November 2020
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 12 November 2020 , Libra Horoscope 12 November 2020
आज आपको उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये किसी खास से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत हैं। जरुरी काम पहले पूरा कर लें वरना समय धीरे-धीरे आंखो के सामने निकल जायेगा। लास्ट में आपको निराशा हांथ लगेगी । अच्छा होगा की किसी अनुभवी से मदद की मांग कर लें। इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए अच्छा पेन गिफ्ट करें । स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 12 November 2020 , Scorpio Horoscope 12 November 2020
अपने डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपको ख़ुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 12 November 2020 , Sagittarius Horoscope 12 November 2020
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको फायदा भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे। जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगा। करियर में अच्छे बदलाव का अवसर आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये आपको सतर्क रहना होगा। सुबह-शाम योग करना न भूलें। ऐसा करने से दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे|

मकर राशि – Makar Rashi 12 November 2020 , Capricorn Horoscope 12 November 2020
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 12 November 2020 , Aquarius Horoscope 12 November 2020
इस राशि वृालो के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। चारो तरफ खुशी का माहौल बनेगा । इस राशि के छात्रों के सामने तरक्की के लिये लिए कई नये ऑप्शन मिलेंगे। इस राशि के जो लोग आविवाहि हैं, आज उन्हें सुयोग्य रिश्ते की प्राप्ति होगी। आज आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। उनके द्वारा किया गया सभी प्रयास असफल साबित होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। उचित उपचार के लिए किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

मीन राशि – Meen Rashi 12 November 2020 , Pisces Horoscope 12 November 2020
आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीक़े से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1