06 march 2022 KA RASHIFAL

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 8 नवंबर 2020

शुभ योग में वृष, मिथुन और तुला राशि को लाभ के संकेत, पढ़ें रविवार का राशिफल

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि ( 07:23 AM तक फिर अष्टमी) व दिन रविवार ( 08 November 2020, Sunday ) का है। इस दिन पुष्य नक्षत्र ( 08:46 AM तक फिर अश्लेषा ) रहेगा। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

08 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
अमृत काल : कोई नहीं
सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:10 AM से 08:46 AM
रवि योग : 06:10 AM से 08:46 AM

08 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
कंटक – 09:51:19 से 10:35:28 तक
राहुकाल – 15:49:59 से 17:12:45 तक

मेष राशि – Mesh Rashi 8 November 2020 , Aries Horoscope 8 November 2020
यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। मुमकिन है कि यह आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब दिनों में से एक हो।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा। अपने जीवनसाथी से कोई समस्या हो तो उस पर बात करें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 8 November 2020 , Taurus Horoscope 8 November 2020
आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय से कहासुनी हो सकती है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 8 November 2020 , Gemini Horoscope 8 November 2020
मेहनत से किए गए कार्य का अनुकूल परिणाम मिलेगा भाग्य आज पूरा साथ देगा। आज घर मे किसी मेहमान के आने से खुशी का माहोल रहेगा किसी मांगलिक कार्यकर्म का आयोजन हो सकता हैं। आज अपने मित्रो के साथ कही बाहर घूमने का योजना बन सकती हैं।आज आप बुद्धि का सही सदयुपयोग करोगे।पति पत्नी मे मतभेद हो सकते है।आज के दिन आप का मन कोई बुरा विचार आप की मानसिकता को प्रभावित कर सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 8 November 2020 , Cancer Horoscope 8 November 2020
आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 8 November 2020 , Leo Horoscope 8 November 2020
आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रिय के साथ गपशप करने का मौका भी मिलेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 8 November 2020 , Virgo Horoscope 8 November 2020
आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा।

तुला राशि – Tula Rashi 8 November 2020 , Libra Horoscope 8 November 2020
आज नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। महिलायें अपने जीवनपोयगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 8 November 2020 , Scorpio Horoscope 8 November 2020
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ पुरानी बातें याद करने और प्यार जताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 8 November 2020 , Sagittarius Horoscope 8 November 2020
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। यात्रा प्रवास से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को समझ पाने में आपको कुछ दिक्कत होगी जिससे आपके बीच विरोधाभास बढ़ सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 8 November 2020 , Capricorn Horoscope 8 November 2020
आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 8 November 2020 , Aquarius Horoscope 8 November 2020
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन दिन है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
आज शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

मीन राशि – Meen Rashi 8 November 2020 , Pisces Horoscope 8 November 2020
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेमी जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1