10 JUNE 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 6 नवंबर 2020

छह राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, यश और धनलाभ के संकेत- इस राशि के लोग पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 6 November 2020 , Aries Horoscope 6 November 2020
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 6 November 2020 , Taurus Horoscope 6 November 2020
आज ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। कोई आपको दिल से सराहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 6 November 2020 , Gemini Horoscope 6 November 2020
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज इस राशि के जो लोग किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं उनके लिए दिन शानदार रहेगा। किसी दोस्त से आपको अच्छी खबर मिल सकती है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। तुलसी की परिक्रमा करें, परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 6 November 2020 , Cancer Horoscope 6 November 2020
आज परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी नई तकनीक के कारण आपका कामकाज आसन हो सकता है। कोई नया उपकरण भी आज आप खरीद सकते हैं। किसी नए विचार पर काम कर सकते हैं। नया विचार, तकनीक आपके लिए कारगर और फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 6 November 2020 , Leo Horoscope 6 November 2020
आज मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 6 November 2020 , Virgo Horoscope 6 November 2020
आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। आज आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ा रहेगा। इस राशि के जो लोग लकड़ी का बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें कोई बड़ा फायदा होने वाला है। विवाहितों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सीता-राम मंदिर में लड्डू चढ़ायें, वैवाहिक जीवन में खुशियों का प्रवेश होगा।

तुला राशि – Tula Rashi 6 November 2020 , Libra Horoscope 6 November 2020
आज अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है। आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 6 November 2020 , Scorpio Horoscope 6 November 2020
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 6 November 2020 , Sagittarius Horoscope 6 November 2020
आज का दिन तरक्की देने वाला है। आज आप इमोशन होकर फैसला लेने से बचें । आज नेगेटिविटी को खुद पर हावी ना होने दें, तरक्की मिलनी तय है। आज छोटी बहन को कोई प्यारा गिफ्ट दें, रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है। आज बेहतर स्वास्थ्य के लिये फलों का सेवन करें।

मकर राशि – Makar Rashi 6 November 2020 , Capricorn Horoscope 6 November 2020
आज आपकी कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है। इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। बॉस से बातचीत में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में फायदे के योग हैं। साथियों से मदद मिल सकती है। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो सकते हैं और आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 6 November 2020 , Aquarius Horoscope 6 November 2020
आज आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 6 November 2020 , Pisces Horoscope 6 November 2020
आज आप खुद को एनर्जैटिक महसूस करेंगे। आज मन में अच्छे विचार आयेंगे। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार कर रहे हैं आज उन्हें कहीं से बड़ा फायदा मिलने वाला है। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे, आज पीले रंग का कपड़ा साथ रखें, लाभ में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1