BIHAR ELECTION

तेजस्वी को बिहार का बजट पता होता तो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते- शाह

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 जारी है। अब 7 नवंबर को बिहार चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। हालांकि इससे पहले ही गृहमंत्री Amit Shah ने RJD नेता Tejashwi Yadav पर निशाना साधा है। Amit Shah ने कहा है कि Tejashwi Yadav को बिहार का बजट पता होता तो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते।

गृहमंत्री अमित शाह फिलहाल पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। शाह ने कहा, ‘बिहार में हम बहुमत से सरकार बनाएंगे। जनता आरजेडी के शासन के 15 साल भूली नहीं है।’ साथ ही Amit Shah ने कहा कि Tejashwi Yadav को बिहार का बजट पता होता तो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते।

दरअसल, इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता Tejashwi Yadav ने सत्ता में आने पर 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। 10 लाख जॉब के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, ‘हम इससे परेशान नहीं है। हालांकि 10 लाख नौकरियां देना संभव नहीं है। लगता है कि उन्होंने पूरी तरह से स्टडी नहीं की है। वह बिहार बजट को पूरी तरह से नहीं जानते हैं।’


आखिरी चुनाव
वहीं दूसरी तरफ बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।

10 नवंबर को मतगणना

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए 3 चरणों में मतदान करने का एलान किया गया था। इसमें से 2 चरणों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। वहीं तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1